Tuesday, 12 May 2015

Travelling Kit For Summer

                           
चिलचिलाती गर्मियों में खुद को राहत देने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी फिज़ाओं से भरे पहाड़ी इलाकों की तरफ रूख कर लेते हैं। हसीं वादियों में कहीं किसी कमी की वजह से आपकी खूबसूरती फीकी न पड़ जाए, इसके लिए आप एक ट्रैवलिंग किट तैयार कर सकती हैं। कैसे करें इस किट को मेनटेन, इसके लिए सुप्रसिद्ध कॉस्मेटोलॉज़िस्ट, ऐस्थिटीशियन व एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक की फांउडर डॉयरेक्टर भारती तनेजा जी बता रही हैं...कुछ खास टिप्स।

·        सलीके से करें सामान फिट- ट्रैवल करते वक्त कुछ सामान ऐसे होते हैं जिनकी हमें घड़ी-घड़ी जरूरत पड़ती है। ऐसे में उस सामान को किट की बजाय अपने पर्स या हैंडबैग में ही रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसे आसानी से निकाल सके। सफर करते समय हैंड टॉवल, फेस वॉश, वेट टिशू, सोप स्ट्रिप, हेयर ब्रश, हेयर पिन, मॉयश्चराइजर व सनस्क्रीन लोशन की छोटी शीशी अपने पर्स में हमेशा रखें। जबकि ट्रैवलिंग किट में आप शैंपू, कंडीशनर, ऑयल,बॉडी वॉश जैसे बड़े-बड़े ऑयटम रख सकती हैं।

·        मौसम का भी रखें ख्याल- बेशक आप घूमने समर वैकेशन में जा रहे हैं लेकिन आपकी मंजिल पहाड़ी इलाकों में ही बसी होती है इसलिए किट में सामान वहां के मौसम को ध्यान में रखते हुए ही रखें। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों की धूप बहुत तेज होती है,  इसलिए अपनी किट में कम से कम 30 एस.पी.एफ युक्त सनस्क्रीन जरूर रखें।

·     मेनटेन करें लाइट किट- बहुत ज्यादा भारी व बड़े प्रोडक्टस रख लेने से किट अक्सर भारी हो जाती है जिस कारण वो कभी-कभी फट भी जाती है या फिर उसकी चेन खराब हो जाती है। ऐसे में किट में हल्के से हल्का सामान रखने की कोशिश करें। जैसे शैंपू, कंडीशनर व ऑयल की शीशी की बजाय पॉउच रख लें। बड़े-बड़े पैकेजिंग की बजाय छोटी-छोटी शीशियों का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही किट को बहुत ज्यादा भर लेने से भी उसमें कोई चीज आसानी से दिखती नहीं है, ऐसे में आप इस सामान को छोटे-छोटे लचीले पॉउचो में भी रख सकती हैं ताकि किट के अंदर कम जगह में सारा सामान आसानी से मिल जाए और किट भी भारी न हो।

·        क्लोदिंग हो परफेक्ट- कोशिश करें कि ट्रैवलिंग के वक्त बहुत ज्यादा रंगों के कपड़े की बजाय दो या तीन रंग में ही कपड़े लेकर जाए ताकि आपको किट के अंदर ज्यादा शेड्स की लिपस्टिक या नेल पॉलिश न ले जानी पड़े। बस ड्रेस से मैचिंग या कांप्लिमेटिंग एक-दो क्रीमी लिपस्टिक, लिपग्लॉस व नेल पॉलिश से ही काम चल जाए।

·        फुटवियर का हो राइट सेलेक्शन- ट्रिप का मजा तभी आ पाता है, जब आप पूरी तरह कंफर्टेबल हों। अपने सफर को आरामदायक बनाएं रखने के लिए लाइट, फ्लैट मगर ग्रिप वाले शोज का ही चयन करें,  इससे आपको चलने-फिरने में न ही कोई तकलीफ होगी और न ही कोई थकान होगी।

·        ताकि बने रहे सुंदरता सफर में भी- सुबह से लेकर शाम तक घूमते-घूमते चेहरे पर मेकअप का असर खत्म हो जाता है। ऐसे में टच अप के लिए टू वे केक, ब्लशर, लिपस्टिक और यदि लगाना चाहें तो पर्स में स्टिकर बिंदी का एक पैकेट जरूर रख लें। इसके अलावा कलर आई पेंसिल,मसकारा और काजल को तो किट में ही डाल कर रखें। वैसे सफर में समय की बचत करने के लिए आप जाने से पहले पर्मानेंट काजल, लाइनर व लिपस्टिक लगवा सकती हैं। इससे आपको बार-बार काजल, लाइनर व लिपस्टिक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही आप हर पल खूबसूरत दिखेंगी।

·        लाइट वेट ज्वैलरी- इस मौके पर आप ड्रेस से मैचिंग डिजाइनर ज्वैलरी लेकर जा सकती हैं। ये आपकी पर्सनॉलिटी को एन्हांस तो करती ही हैं साथ ही कैरी करने में भी लाइट होती हैं। डायमंड, गोल्ड या चांदी के जेवर को ऐसे मौके पर ले जाने से बचें ताकि आप फ्री होकर हर जगह घूम सके और ज्वैलरी खो जाने का कोई डर भी न सताए। चाहें तो हर सेट को छोटे-छोटे पाउच में रख कर किट में ही रख सकती हैं।

No comments:

Post a Comment